फिलीपींस में तूफान से 54 मरे
मनीला, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीपींस के कई इलाकों में तूफान 'केत्साना' से कम से कम 54 लोग मारे गए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा समन्वय परिषद (एनडीसीसी) के प्रमुख और रक्षा सचिव गिलबटरे तेवदेरो ने बताया कि तूफान के बाद तेज बारिश और भूस्खलन की वजह से 22 लोग लापता भी हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होने के साथ ही बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications