प्रधानमंत्री परमाणु ऊर्जा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
यह सम्मेलन भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के संस्थापक और इस विषय पर जेनेवा में वर्ष 1955 में हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाले होमी जहांगीर भाभा के जन्म शताब्दी वर्ष के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
एक सरकारी बयान में कहा गया है, "यह सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) और इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी (आईएनएस) के सहयोग से परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।"
उद्घाटन सत्र को वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, आईएईए के महानिदेशक मोहम्मद अलबरदेई और आईएनएस के अध्यक्ष पी.रामा राव संबोधित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications