उप्र में पुलिसकर्मियों पर बलात्कार का आरोप
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असीम अरुण ने रविवार को संवाददाताओं को बताया महिला ने गत गुरुवार को अपने मोहल्ले के ही चार लोगों पर बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया था। जांच चल ही रही थी कि शनिवार देर शाम महिला ने एक सिपाही और एक पुलिस उपनिरीक्षक पर दुराचार का आरोप लगा दिया।
अरुण ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर देर रात पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच पुलिस उपाधीक्षक रणविजय सिंह को सौंप दी गई है।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला का कहना है कि बंधक बनाकर सामूहिक बलात्कार के मामले में हो रही कार्रवाई में देरी को लेकर शनिवार शाम उसने क्वारसी थाने के उपनिरीक्षक असलम अहमद और सिपाही अमरपाल से संपर्क किया जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ बलात्कार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications