लैंडिंग उपकरण विहीन है चंडीगढ़ हवाई अड्डा
चंडीगढ़ हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर रविवार को आईएएनएस को बताया, "आईएलएस उपकरण पिछले कुछ महीनों से खराब है। हमने संबंधित उच्च अधिकारियों और भारतीय वायुसेना को इसकी सूचना दे दी है और इसे तत्काल बदलने का आग्रह किया है।"
अधिकारी ने कहा, "वर्तमान आईएलएस पुरानी तकनीक पर आधारित है। इसके कारण हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आईएलएस के बगैर हमारी उड़ानों में अक्सर देरी हो जाती है। इसके कारण उड़ानों को या तो आसमान में रह कर मौसम साफ होने का इंतजार करना पड़ता है या फिर उन्हें उतरने के लिए दिल्ली या अमृतसर हवाई अड्डे पर जाना पड़ता है। इस कारण ईंधन व संसाधनों का नुकसान होता है।"
ज्ञात हो कि प्राथमिक तौर पर एक सैन्य हवाई क्षेत्र होने के कारण चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सभी वायु यातायात नियंत्रण सुविधाओं की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications