इलाहाबाद बैंक देगा जुलाहों को क्रेडिट कार्ड
इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबंधक पीसी गणनायक ने रविवार को इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा, "हमारी इस पहल का मकसद जुलाहों को सूदखोरों के शोषण से बचाना है।"
इलाहाबाद बैंक की इस योजना के पहले चरण के लिए करीब 200 जुलाहों को चुना गया है। यह योजना पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर, चंदौली और संत कबीर नगर जिले में लागू की जाएगी।
गणनायक ने कहा कि योजना की शुरुआत में सिर्फ जुलाहों को शामिल किया जाएगा। बाद में इस योजना को अन्य कारोबारों से जुड़े दस्तकारों, लकड़ी का काम करने वालों और लोहारों तक भी पहुंचाया जाएगा।
सामाजिक संगठनों ने इलाहाबाद बैंक की इस अनूठी पहल की सराहना की है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में रहने वाले अधिकांश जुलाहों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उन्हें कच्ची सामग्री के लिए अक्सर महाजनों या सूदखारों से कर्ज लेना पड़ता है जो इनसे अनाप-शनाप ब्याज वसूलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications