जनवरी तक नहीं बंद हो पाएगी गुआंतानामो जेल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सीएनएन ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि कुछ अनसुलझे कानूनी सवालों के कारण जेल को योजना के मुताबिक बंद कर पाना संभव नहीं हो पाएगा।
अधिकारियों ने कहा कि जेल को बंद करने की प्रक्रिया पर अब भी योजना के अनुसार काम हो रहा है।
अमेरिका के न्याय विभाग ने शनिवार को घोषणा की कि तीन कैदियों को गुआंतानामो से स्थानांतरित कर आयरलैंड और यमन भेजा जा रहा है।
वर्ष 2002 से अब तक गुआंतानामो से 550 से अधिक कैदियों को दूसरी जगहों पर भेजा जा चुका है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कार्यभार संभालने के बाद 12 महीने के अंदर गुआंतानामो जेल बंद करने की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications