चीन में रक्त में सीसे की मात्रा बढ़ने से 120 बच्चे बीमार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 14 साल के 287 बच्चों ने लांगयान शहर में रक्त का परीक्षण कराया जिसमें 120 से अधिक बच्चों के रक्त में सीसे की मात्रा अधिक मात्रा पाई गई।
बच्चों का परीक्षण कराने के बाद अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
एक अधिकारी लिन सू के अनुसार सरकार बच्चों का सारा चिकित्सा खर्च वहन करेगी।
गौरतलब है कि चीन में इस वर्ष रक्त में विषाक्त पदार्थो की मौजूदगी जैसे मामलों की वृद्धि हुई है। चीन के सांनसी, हूनान और यूनान में अब तक इस बीमारी से ग्रसित 2,000 बच्चें का इलाज कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications