डूबे हुए पोत से रिसाव बंद करेगी आंध्र की कंपनी
बंदरगाह के उपाध्यक्ष बिप्लव कुमार ने आईएएनएस से कहा, "हमने डूबे जहाज से रिसाव रोकने के लिए उसके छिद्रों को बंद करने का ठेका दे दिया है।"
रिसाव रोकने का काम विशाखापत्तनम की जे.इंटरप्राइजेज एंड डेविस कंपनी को सौंपा गया है, जो पानी के अंदर मरम्मत कार्य करने की विशेषज्ञ है। रिसाव रोकने का काम रविवार को ही आरंभ हो गया।
डूबा हुआ जहाज मंगोलिया का था और उस पर 924 टन तेल और 25,000 टन लौह अयस्क लदा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications