जम्मू एवं कश्मीर के गुर्जरों ने राहुल गांधी को आमंत्रित किया
गुर्जर समुदाय के एक संगठन ट्राइबल रिसर्च एंड कल्चरल फाउंडेशन ने रविवार को राहुल गांधी को भेजे एक पत्र में यह अनुरोध किया है।
संगठन ने अपने बयान में कहा है, "जम्मू एवं कश्मीर के गुर्जरों ने कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को राज्य की यात्रा करने और जनजातियों की झोपड़ी में रहने के लिए आमंत्रित किया है।"
फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव जावैद राही ने कहा, "हमारे जनजातीय जीवन की कठिनाइयों का अनुभव करने के लिए राहुल गांधी को हमारे घर आना चाहिए। जनजातीय जीवन और दलितों के जीवन में काफी हद तक समानता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications