एयर इंडिया प्रबंधन और मुंबई के पायलटों के बीच बातचीत शुरू (लीड-1)
हड़ताली पायलटों की अगुवाई कर रहे कैप्टन वी.के भल्ला ने कहा, "एयर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरविंद जाधव पायलटों के एक वर्ग को बातचीत के लिए बुला कर पायलटों की एकता में सेंध लगाने की कोशिश कर रहें हैं।"
दिल्ली में कार्यरत पायलट भल्ला ने कहा, "पायलट प्रबंधन की चालों को समझ रहे हैं और वे उनके जाल में नहीं फंसेंगे।"
उन्होंने कहा, "प्रबंधन ने हमसे बातचीत में शामिल होने को कहा था लेकिन हमने मना कर दिया। हमने उनसे कहा कि पहले हमारे तीन महीने के बकाए का भुगतान कीजिए और सुविधाओं में कटौती के आदेश को वापस लीजिए।"
भल्ला ने दावा किया कि हड़ताल के कारण 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं जबकि प्रबंधन रद्द हुई उड़ानों की संख्या 26 बता रहा है।
पहले से ही आर्थिक दिक्कतों का सामना कर रही एयर इंडिया को रविवार को पायलटों के काम पर न आने के कारण 26 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
सरकारी विमानन कंपनी ने बुधवार को लागत कम करने के उपायों के तहत कर्मचारियों को दी जा रही उत्पादकता आधारित सुविधाओं में 25 से 50 फीसदी तक कटौती करने का निर्णय लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications