हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महानवमी पर्व

महानवमी का पर्व देशभर के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। खासतौर से कोलकाता में दुर्गा पूजा त्योहार के तीसरे दिन महानवमी का पर्व आज काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में सजे पूजा पंडालों में लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए सपरिवार पहुंचे। शहर में सजे पूजा पंडालों को काफी भव्य तरीके से सजाया गया था। लोग ढोल और ताशे बजाकर इस उत्सव का भरपूर आनंद ले रहे थे।

हिन्दुओं के इस प्रसिद्ध पर्व को देखते हुए विभिन्न शहरों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा पार्याप्त कदम उठाए गए थे। दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा काफी चौकसी बरती जा रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+