फिल्म निर्देशक रोमन पोलांस्की स्विट्जरलैंड में गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ज्यूरिख फिल्म समारोह में एक पुरस्कार लेने पहुंचे इस निर्देशक की अमेरिका में 1978 से एक 13 वर्षीय लड़की के साथ यौन संबंध बनाने के आरोप में तलाश थी।
अमेरिकी अधिकारियों के अनुरोध पर स्विट्जरलैंड पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पोलैंड में जन्मे पोलांस्की अब एक फ्रांसीसी नागरिक हैं। उन्हें उनकी फिल्मों 'रोजमेरीज बेबी' (1968) और 'द पियानिस्ट' (2002) के लिए जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications