सड़क दुर्घटना में नवोदय विद्यालय के 5 छात्रों की मौत (लीड-1)
पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद स्वरूप ने आईएएनएस को बताया, "यह हादसा सुबह में बरगदीहा थाना क्षेत्र के गुलरिया मोड़ पर उस वक्त हुआ जब नवोदय विद्यालय, महाराजगंज के छात्रों से भरी जीप को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जीप और ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।"
आनंद स्वरूप ने बताया कि महाराजगंज नवोदय विद्यालय के करीब 25 छात्र कर्नाटक से यात्रा कर वापस लौट रहे थे। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह उतरने के बाद छात्र दो गाड़ियों से महाराजगंज जा रहे थे। छात्रों की उम्र 14 साल से 15 साल के बीच बताई जा रही है।
घटना के बाद ट्रक चालक फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications