बांग्लादेश के एक तिहाई जिलों में फ्लू का संक्रमण

ढाका, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण एशियाई देशों में 18 जून को एच1एन1 वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद से अब तक बांग्लादेश के करीब एक तिहाई जिलों में फ्लू महामारी के रूप में फैल चुका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत 'इंस्टीट्यूट ऑफ इपिडिमियोलॉजी, डिसीज कंट्रोल एंड रिसर्च' (आईईडीसीआर) के प्रमुख महमुदुर रहमान ने रविवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कहा, "अब तक देश के 64 में से 21 जिलों में यह बीमारी फैल चुकी है।"

उन्होंने कहा कि आईईडीसीआर ने पिछले दो सप्ताहों के दौरान एच1एन1 वायरस के संक्रमण के 232 नए मामले दर्ज किए हैं। इस तरह फ्लू से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 604 तक पहुंच गई है। रहमान ने कहा, "नए मामलों में किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नहीं है।"

उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले तक फ्लू से संक्रमित लोगों की संख्या 372 थी। देश में एच1एन1 वायरस के संक्रमण से 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है लेकिन पिछले 14 दिनों में मौत की एक भी खबर नहीं है।

बांग्लादेश में फ्लू का पहला मामला 31 अगस्त को सामने आया था।

देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+