झारखण्ड के पूर्व उप मुख्यमंत्री के भाई ने आत्महत्या की
रविवार को पुलिस ने बताया कि 41 वर्षीय प्रदीप महतो ने अपने घर के एक कमरे में पंखे से लटकाकर आत्महत्या कर ली।
प्रदीप, मधु कोडा और शिबू सोरेन की सरकारों में उप मुख्यमंत्री रहे सुधीर महतो के छोटे भाई थे। वह जमशेदपुर में दुर्गा पूजा समारोह का आयोजक थे।
शनिवार को वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात 11 बजे घर लौटे थे। वह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच देख रहे थे, तभी आधी रात को उसके मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन करने वाले से उनकी बहस हुई थी।
आत्महत्या की जानकारी देते हुए सुधीर महतो ने कहा, "इस फोन से वह गुस्सा गया था।"
शनिवार रात जब वह फोन पर बात कर रहे थे तब उनकी पत्नी और बेटा सो रहे थे।
रविवार सुबह जब वह जागे तो प्रदीप को पंखे से लटका हुआ पाया। प्रदीप को टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुधीर महतो के लिए यह उनके भाइयों से जुड़ी दूसरी त्रासदी थी।
उनके बड़े भाई और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक निर्मल महतो की करीब दो दशक पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications