चीनी नागरिकों को रोकने के लिए हवाईअड्डा अधिकारी सतर्क
पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मजदूरों की मौत की बढ़ती संख्या के बीच 70 चीनी कर्मचारी कोरबा कस्बा छोड़ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर चीनी इंजीनियर हैं।
चीनी कर्मचारी चीन की कंपनी सांगडांग इलेक्ट्रिक पॉवर कंसट्रक्शन कारपोरेशन (एसईपीसीओ) द्वारा एक ऊर्जा संयत्र के निर्माण के काम मे लगे हुए थे। ऊर्जा संयत्र लगाने का ठेका एसईपीसीओ को मिला था।
कई मजदूरों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच के लिए चीनी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications