पाकिस्तानी सेना ने 20 आतंकवादी गिरफ्तार किए
इस्लामाबाद, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के स्वात और मलकंद जिलों में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 20 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा बलों ने 16 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, इनमें दो कमांडर शामिल हैं। स्वात में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान चार आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया।
राहत कार्यो की जानकारी देते हुए सेना ने कहा कि मलकंद के आंतरिक रूप से विस्थापित हुए लोगों के बीच अब तक 304,335 'कैश कार्ड' वितरित किए जा चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल की शुरुआत में आतंकवादी स्वात के पड़ोसी बुनेर जिले में घुस गए और वहां से वापस जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद अप्रैल के अंत में सेना द्वारा तालिबानी आतंकवादियों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई में अब तक 1,700 आतंकवादी मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications