सड़क दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत
चंडीगढ़, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा के पानीपत जिले में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा चंडीगढ़ से 130 किलोमीटर दूर पानीपत के समालखा कस्बे के पास हुआ। तेज गति से आ रही एक कार की टक्कर एक खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर के कारण कार में सवार छह लोगों की मौत हो जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया,"कार में यात्रा कर रहे आठ यात्रियों में से छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications