ईरान ने छोटी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण किए (लीड-1)
ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डो ने शनिवार को कई दिनों तक चलने वाले सैन्य अभ्यास के आरंभ होने की घोषणा की थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैनिक प्रवक्ता जनरल हुसैन सलामी ने कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य पश्चिमी देशों के संभावित हमले की स्थिति में देश की रक्षात्मक क्षमता में वृद्धि करना है।
उन्होंने कहा कि जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों सहित अन्य प्रौद्योगिकी विकास का आकलन करना सैन्य अभ्यास का उद्देश्य है।
सलामी ने यह भी कहा कि सैन्य अभ्यास का उद्देश्य लंबे समय तक बचाव और सुरक्षात्मक कार्रवाइयों का प्रबंधन करना है।
ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं के कारण पश्चिमी देशों से उसके बढ़ते तनाव के बीच मिसाइलों के ये परीक्षण किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह के आरंभ में ईरान ने अपने दूसरे यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के निर्माण के पूरा होने की घोषणा की है।
ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने जोर दिया कि यह संयंत्र संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत निर्मित है। उन्होंने यह भी कहा कि यह संयंत्र संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों के निरीक्षण के लिए खुला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications