त्रिपुरा में सड़क दुर्घटना में 3 की मौत
पुलिस उप महानिरीक्षक नेपाल दास ने रविवार को बताया, "सीआरपीएफ के 29 वर्षीय कर्मचारी निर्मल दास अपने मित्र देबज्योति बांग्शी के साथ बाइक से जा रहे थे। एक अन्य दुपहिया वाहन से 35 वर्षीय चिकित्सक बिस्वजित डे और उनकी पत्नी जा रहे थे। दोनों गाड़ियों के आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई। ये सभी शनिवार की रात पूजा पंडालों में दर्शन करने के लिए जा रहे थे।"
दास ने कहा कि इन चारों को गंभीर चोटें आई थीं। इन्हें गोबिंद बल्लभ पंच चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई।
अवकाश पर घर लौटे सीआरपीएफ के जवान ने कुछ दिन पहले ही मोटरसाइकिल खरीदी थी। वह अपने मित्र के साथ यहां दुर्गा पूजा उत्सव देखने पहुंचा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications