गोरखपुर में सड़क हादसे में 5 छात्रों की मौत
पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा जिले के बरगदिहा थाना क्षेत्र में हुआ। छात्रों से भरी जीप को सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और छह घायल हो गए। घायल छात्रों को गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications