अफगानिस्तान में विस्फोट, ऊर्जा मंत्री बाल-बाल बचे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हेरात प्रांत के हेरात शहर में सड़क किनारे हुए आत्मघाती हमले में ऊर्जा मंत्री बाल-बाल बच गए वहीं चार नागरिक मौत हो गई। विस्फोट में कम से कम 17 लोग घायल हो गए।
पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस प्रवक्ता अब्दुल रऊफ अहमदी ने कहा, "सौभाग्यवश हमले में खान को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ लेकिन चार नागरिकों की मौत हो गई।" उन्होंने कहा कि हमले में खान के काफिले के तीन वाहनों को नुकसान पहुंचा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications