मजदूरों के परिजनों को 1 लाख रुपये की मदद
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में 'भारत एल् युमिनियम कंपनी लिमिटेड' (बाल्को) में 26 सितम्बर को एक निर्माणाधीन चिमनी के ढह जाने से 50 मजदूरों की मृत्यु हो गई थी। मरने वालों में झारखण्ड के 13 मजदूर शामिल थे।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बिजली संयंत्र में बचाव अभियान अब भी जारी है। श्रम विभाग के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मृतकों के शवों को उनके परिजनों तक तुरंत पहुंचाया जाया।"
अधिकारी ने कहा कि झारखण्ड वहां मारे गए राज्य के सभी मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देगा।
अधिकारी ने कहा, "झारखण्ड के राज्यपाल ने श्रम आयुक्त को राज्य के मारे गए मजदूरों की संख्या पता करने के लिए अधिकारियों का एक दल कोरबा भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को जख्मी मजदूरों के सही इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications