ईरानी प्रस्ताव का अमेरिका ने स्वागत किया

'बीबीसी' की वेबसाइट के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के परमाणु मुद्दे को सुलझाने के लिए ईरान के साथ गंभीर और अर्थपूर्ण चर्चा का मार्ग खुला रखने की घोषणा के कुछ घंटे के भीतर ही क्लिंटन का यह बयान आया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को ओबामा, फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन ने ईरान से अपने नए यूरेनियम संवर्धन संयंत्र के निरीक्षण की अनुमति देने की मांग की थी।

पश्चिमी देश ईरान पर परमाणु कार्यक्रम रोकने का दबाव डाल रहे हैं और ऐसा न करने की स्थिति में नए प्रतिबंध लागू करने की धमकी दी है। रूस ने भी नए प्रतिबंधों का समर्थन करने का संकेत दिया है।

ईरान के परमाणु ऊर्जा के प्रमुख अली अकबर सालेही ने शनिवार को कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षक जब इच्छा हो संयंत्र का दौरा कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+