हांगकांग में स्वाइन फ्लू के 773 नए मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हांगकांग के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से खबर दी है कि नए मामलों में 414 पुरूष और 359 महिलाएं हैं जो एक माह से लेकर 87 साल के बीच के हैं।
हांगकांग अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू से संक्रमित 227 लोग अपना इलाज निजी अस्पतालों में करा रहे हैं उनमें से 207 लोगों की हालत स्थिर है जबकि 20 लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications