जी-20 : जन्मदिन पर मनमोहन सिंह ने स्वयं को राष्ट्र को समर्पित किया
शुक्रवार को सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे देश की सेवा का मौका देने के लिए मैं भारत की जनता का आभारी हूं। मैंने पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने दोबारा मुझमें भरोसा जताया, यह ऐसा कर्ज है जिसे मैं कभी चुका नहीं सकता।"
अपने जन्मदिन पर संदेश देने के लिए कहे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं स्वयं को राष्ट्र को समर्पित करके और अपनी योग्यतानुसार सबसे बेहतर सेवा करके इसे चुकाने का केवल प्रयास कर सकता हूं।"
उल्लेखनीय है कि सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को गाह गांव में हुआ, जो अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में है। जी-20 शिखर सम्मेलन से नई दिल्ली लौटते समय प्रधानमंत्री जेनेवा में अपना जन्मदिन मनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications