'जलवायु परिवर्तन से लड़ने में विकासशील देशों की मदद करें धनी देश'
जी-8 शिखर सम्मेलन के बाद शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा, "ऐसे किसी भी समझौते, जिसमें विकासशील देशों को कोई राष्ट्रीय कदम उठाने की जरूरत है, के साथ विकसित देशों की विश्वसनीय कार्रवाई भी जुड़ी होनी चाहिए।"
यह पूछे जाने पर कि दिसंबर में तय समय सीमा तक जलवायु परिवर्तन पर समझौता हो जाएगा या नहीं, सिंह ने कहा, "मैं भविष्यवक्ता नहीं हूं।"
उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन में ग्लोबल वार्मिग को केवल व्यापक संदर्भ में लिया गया और अगले जलवायु परिवर्तन समझौते की रूपरेखा का उल्लेख हुआ, जिसे पहले से ही सब अच्छी तरह जानते हैं।
शिखर सम्मेलन में धीरे-धीरे जीवाश्म ईंधन पर सरकारी सब्सिडी हटाने पर सहमति बनी लेकिन इसकी कोई समय सीमा नहीं तय की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications