आग से जलकर नवविवाहिता की मौत
घटना बांदा जनपद के अतर्रा थाना के अनथुवा गांव की है। शिवप्रसाद की पत्नी राजकुमारी (25) गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति शिवप्रसाद ने बताया कि वह शौच के लिये गांव से बाहर खेतों में गया हुआ था। इस बीच घरेलू मामलों को लेकर राजकुमारी की उसकी मां पर्वतिया से कहासुनी हो गई और राजकुमारी ने गुस्से में आग लगाकर जान दे दी।
बछेई गांव निवासी मृतका की मां नथुनियां व भाई ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि पिछले साल राजकुमारी की शादी हुई थी, शादी के में हैसियत के मुताबिक दहेज दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते थे और अब दहेज को लेकर ही उसे जलाकर मार डाला।
थानाध्यक्ष देवेन्द्र दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की गम्भीरता से जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications