जम्मू एवं कश्मीर में 2 केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने विशेष दर्जे वाला राज्य जम्मू एवं कश्मीर में दो केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया है। एक जम्मू क्षेत्र में और दूसरा कश्मीर घाटी में। इस राज्य की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तौर पर भिन्नता को देखते हुए ऐसा फैसला किया गया है।
सरकार इस दिशा में शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही करेगी। इन दोनों केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो साइंस आदि विषयों की सुविधाएं भी रहेंगी। राज्य में दूसरे केन्द्रीय विश्वविद्यालय की मांग होती रही है जिसे पूरा करने के लिए राज्य में भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है ताकि उस खर्च से राज्य में दूसरा केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोला जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications