जी-20 : अफगानिस्तान में भारतीय भूमिका की सराहना
एक अमेरिकी जनरल द्वारा अफगानिस्तान में बढ़ते भारतीय प्रभाव से क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताने के बारे में पूछे जाने पर शुक्रवार को सिंह ने कहा, "हमने किसी हथियार की आपूर्ति नहीं की। हम निर्माण में उनकी मदद करने के साथ ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र की परियोजनाओं को वित्त उपलब्ध करा रहे हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका और अन्य यूरोपीय शक्तियों ने अफगानिस्तान में भारतीय भूमिका को सराहा है।
सिंह ने कहा, "न केवल अफगानिस्तान की जनता ने इसे सराहा है वरन यूरोप और अमेरिका के नेताओं का भी इस संबंध में समान रुख है। जहां तक अफगानिस्तान का संबंध है, मैं सहमत हूं कि हम वहां कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं के शीर्ष कमांडर जनरल स्टैनली मैकक्रिस्टल ने हाल में पेंटागन को भेजी एक रिपोर्ट में कहा था कि काबुल में बढ़ते भारतीय प्रभाव से क्षेत्र में तनाव बढ़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications