कॉलेज में दाखिला देश के लिए चुनौती : सिब्बल
सिब्बल ने यहां कहा, "अमेरिका में दाखिले का अनुपात प्रति 100 पर 50 से 60 छात्रों का है, जबकि स्कैंडिनेवियाई देशों में यह औसत 70 प्रतिशत से अधिक है।"
सिब्बल ने कहा, "वैश्विक औसत प्रति 100 छात्र पर 23 से 27 का है। लेकिन भारत में दाखिले का औसत 100 छात्रों पर मात्र 12.4 का है। यह औसत उप सहारा अफ्रीकी देशों से थोड़ा ही अधिक है, जहां का औसत प्रति 100 छात्रों पर 6.8 का है।"
सिब्बल ने कहा, "इस आंकड़े से स्पष्ट हो जाता है कि शिक्षा के क्षेत्र में हम कहां खड़े हैं। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम एक युवा राष्ट्र हैं और हमें अपनी युवा प्रतिभा को स्कूलों और कॉलेजों में प्रभावी तरीके से लगाने की जरूरत है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications