बांदा में महिला सहित 3 लोगों ने फांसी लगाई

बांदा शहर के कालू कुआं मुहल्ले में संजय गुप्ता की पत्नी शोभा (35) ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुर श्यामलाल ने बताया, "शोभा अपने फूफा के घर सरबई मध्य प्रदेश जाने की जिद कर रही थी। मना करने पर फांसी लगा ली।"

ग्राम मवईघाट थाना गौरिहार जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश निवासी मृतका के पिता सन्तूलाल ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग व्यापार के लिये 50 हजार रुपये की मांग करते रहे हैं। न देने पर बेटी को फांसी पर लटका दिया। मृतका की शादी 12-13 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं।

शहर कोतवाल रामेश्वर मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

इसी प्रकार जसपुरा कसबे में दहेज न जुटा पाने पर होमगार्ड के जवान बृजराज सिंह (40) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई सुखराम ने बताया कि बेटी की शादी फतेहपुर के नरौली में तय हुई थी। दहेज की मांग पूरी न कर पाने से शादी छूट गई। परेशान होकर बृजराज ने यह कदम उठाया है।

बिसण्डा थाना के पेस्टा गांव में छित्तन उर्फ कामता प्रसाद (35) ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। उसकी पत्नी सरवन देवी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था। घटना के समय वह गांव में ही दुर्गा पूजा में गई हुई थी। घर में और कोई नहीं था उसी समय पति ने फांसी लगा ली।

अपर पुलिस अधीक्षक लालाराम ने बताया, "तीनों आत्महत्याओं का सम्बन्धित थानों में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आत्महत्याओं के कारणों का पता लगा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+