'शराब को दवा के रूप में बढ़ावा नहीं दें'
हाल ही में अफवाह उड़ी थी कि दिल की सुरक्षा के लिए शराब फायदेमंद साबित हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसी बातों का कोई अर्थ ही नहीं है।
यूनीवर्सिटी ऑफ ओटेगो के प्रोफेसर डग सेलमैन ने कहा कि हमारा कहना है कि इसका स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव पड़ता है।
सेलमैन ने 80 के दशक में और सर रिचर्ड डोल के शोधकार्यो के विश्लेषण करने के बाद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "मूल रूप से हम अभी भी मानते हैं कि शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। इसी वजह से हमारा कहना है कि शराब को दवा के रूप में बढ़ावा नहीं देना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications