अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट जारी
न्यूयार्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। अर्थव्यवस्था के बारे में आ रही विरोधाभासी खबरों से चिंतित निवेशक बाजार में तेजी आने का इंतजार कर रहे हैं।
शुक्रवार को करोबार के दौरान ब्लू-चिप डाउ जोंस औद्योगिक औसत सूचकांक 42.25 अंक गिर कर 9,665 पर बंद हुआ। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक 6.4 अंक गिर कर 1,044.38 पर बंद हुआ। तकनीक आधारित नेस्डेक सूचकांक 16.69 अंक घाटे में रहा और यह 2,090.92 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications