विश्व पर्यटन दिवस मनाने को तैयार चण्डीगढ़

चण्डीगढ़, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। चण्डीगढ़ में रविवार को विश्व पर्यटन दिवस मनाने की तैयारियों के तहत पर्यटकों के लिए संगीत समारोहों, खाद्य उत्सवों और खरीददारी के आयोजनों व अन्य गतिविधियों की व्यवस्था की गई है।

समारोहों की शुरूआत शनिवार शाम चण्डीगढ़ के व्यवसायिक केंद्र सेक्टर-17 प्लाजा में रॉक फ्यूजन संगीत समारोह के साथ होगी।

अगले दिन रविवार सुबह 5.30 बजे भारतीय शास्त्रीय और फ्यूजन संगीत समारोह 'सुर-नंदन' का आयोजन होगा। जिसमें चण्डीगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सुखना झील पर विख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

हर उम्र के शहरवासी सुबह की एक अनूठी सैर 'रन फॉर टूरिज्म' में भी शरीक होंगे। यह सैर सुखना झील से शुरू होकर विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे कैपिटोल कांप्लेक्स और जाकिर गुलाब उद्यान से गुजरेगी।

चण्डीगढ़ के गृह एवं पर्यटन सचिव राम निवास ने आईएएनएस से कहा, "इस साल विश्व पर्यटन दिवस समारोहों का केंद्र दो प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, सुखना झील और सेक्टर-17 प्लाजा होंगे। इन समारोहों में हर आयु वर्ग के लोगों को शामिल करने का विचार है।"

वैश्विक मंदी के बाद भी चण्डीगढ़ का पर्यटन उद्योग फल-फूल रहा है और अधिकारियों को साल 2009 में करीब 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनोद कालिया ने आईएएनएस को बताया, "चण्डीगढ़ में हर महीने पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है और इस साल इस संख्या के 10 लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।"

पिछले वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रशासन ने यहां पर्यटन पुलिस और पर्यटकों के लिए विशेष सिटी कार्ड्स की शुरूआत की थी, लेकिन इन योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+