महतो गिरफ्तार, नक्सलियों का 3 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान

लालगढ़ (पश्चिम बंगाल), 26 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के अशांत क्षेत्र लालगढ़ में हिंसक आंदोलन चला रहे एक नक्सल समर्थित संगठन के प्रमुख छत्रधर महतो को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधरण समिति (पीसीएपीए) के नेता महतो को पश्चिम मिदनापुर जिले के लालगढ़ ब्लाक मुख्यालय के पास बिरकारा से गिरफ्तार किया गया।

महतो की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों ने तीन अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है।

इस बीच नक्सली नेता किशनजी ने महतो की गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उन्होंने कोबद गांधी को चिकित्सकीय सहायता देने से इंकार करने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ज्ञात हो कि शहरी इलाकों में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का प्रभाव फैलाने के मामले के प्रभारी गांधी को नई दिल्ली में 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+