जी-20 : मनमोहन का भारत, चीन और ब्राजील के प्रभावी रुख पर जोर
जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में सिंह ने कहा, " यदि आर्थिक निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है तो भारत, चीन और ब्राजील के साथ एशियाई देशों के रुख को अधिक महत्व देना होगा।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे धनी देशों का संगठन जी-8 सभी वैश्विक मुद्दों से निपटने में सक्षम नहीं था।
उन्होंने कहा कि वैश्विक दुनिया में परस्पर निर्भरता का अर्थ यह है कि कोई भी देश चाहे कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो आर्थिक समायोजन और आर्थिक निर्णय प्रक्रिया का संपूर्ण बोझ नहीं उठा सकता।
उन्होंने कहा कि यूरोप और अमेरिका के अधिकांश लोग इस धारणा से सहमत होंगे कि जी-8 सभी वैश्विक मुद्दों से निपटने में अक्षम है और यह सच भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications