मनमोहन की यात्रा के लिए अमेरिका में तैयारियां जोरों पर
अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा से मुलाकात के दौरान उन्हें यह संदेश दिया। मुलाकात के दौरान नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर विचार विमर्श किया।
हिलेरी क्लिंटन और एस.एम. कृष्णा की मुलाकात के बाद सहायक विदेश मंत्री राबर्ट ब्लेक ने पत्रकारों से से कहा, "ओबामा प्रशासन के कार्यभार संभालने के बाद मनमोहन सिंह की यह पहली यात्रा होगी और दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए अभी काफी काम किया जाना है।"
क्लिंटन ने कृष्णा को बताया कि अमेरिका भारत के साथ नागरिक परमाणु सहयोग को आगे बढ़ाने पर सकारात्मक नजरिया रखता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications