आतंकवाद छोड़े पाकिस्तान: प्रधानमंत्री
जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, "भारत का संदेश यह है कि भारत पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य बनाना चाहता है। परंतु इसकी एकमात्र बाधा आतंकवाद को राज्य नीति के रूप में उपयोग की अपनी पुरानी नीति को पाकिस्तान को छोड़ना चाहिए।"
सिंह ने मुंबई पर 26/11 के आतंकवादी हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा कड़ी कार्रवाई की भारत की मांग पर फिर जोर देते हुए कहा कि यदि इस्लामाबाद उपयुक्त कदम उठाएगा तो संबंध सामान्य बनाने के लिए भारत अतिरिक्त कदम उठाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications