'आईएईए के नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहा है ईरान'
न्यूयार्क, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का कहना है कि उनका देश अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के नियमों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।
अहमदीनेजाद उस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि ईरान दूसरा परमाणु संवर्धन संयंत्र स्थापित कर रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक न्यूयार्क में अहमदीनेजाद ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "हम आईएईए के नियमों और निरीक्षणों के मुताबिक ही काम कर रहे हैं।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित कई राष्ट्राध्यक्षों ने कहा था कि ईरान दूसरा परमाणु संयंत्र स्थापित कर रहा है। इस पर अहमदीनेजाद ने कहा, "मैं नहीं मानता कि ओबामा कोई परमाणु विशेषज्ञ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications