पुडुचेरी से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित (लीड-1)
निर्वाचन अधिकारी एम.शिवप्रकाशम ने पुडुचेरी से आईएएनएस को फोन पर बताया, "चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा अपराह्न् तीन बजे की गई।"
ज्ञात हो कि राज्यसभा की इस सीट के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया था क्योंकि वे जरूरी मानदंडों को पूरा नहीं करते थे।
पुडुचेरी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कन्नन ने अपनी पार्टी पुडुचेरी मुन्नेत्र कांग्रेस (पीएमसी) का विलय गत माह कांग्रेस में कर दिया था।
कन्नन एम.ओ.एच.फारूक की सरकार में वर्ष 1985 से 1990 तक स्वास्थ्य मंत्री थे। वर्ष 1991 में उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया था।
30 सदस्यीय पुडुचेरी विधानसभा में कांग्रेस के 13 सदस्य हैं। इसके अलावा सात सदस्य डीएमके, तीन एआईएडीएमके, दो पीएमके, एक-एक सदस्य भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तथा एमडीएमके के और तीन निर्दलीय सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications