अझगिरी की मांग पर निर्णय नहीं ले पाई हैं मीरा कुमार
रसायन व उर्वरक मंत्री एम.के.अझगिरी ने पिछले सप्ताह चेन्नई में कहा था कि डीएमके के मंत्रियों व सांसदों ने लोकसभा प्रशासन से निवेदन किया है कि उन्हें तमिल भाषा में प्रश्न पूछने और उनके जवाब देने की अनुमति प्रदान की जाए।
लोकसभा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं को बताया, "डीएमके का निवेदन मेरे पास आया हुआ है। मैं उस पर विचार कर रही हूं।"
लोकसभा के अधिकारियों ने उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा है कि मंत्रियों को अंग्रेजी या हिंदी भाषा में प्रश्नों के जवाब देने चाहिए, क्योंकि सवाल-जवाब की फाइलें अंग्रेजी या हिंदी में ही तैयार की जाती हैं।
अधिकारियों ने कहा है कि लेकिन सांसद अपनी क्षेत्रीय भाषा में सवाल पूछ सकते हैं और भाषण दे सकते हैं।
एआईएडीएमके की प्रमुख जे.जयललिता ने भी अझगिरी के निवेदन का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications