अफगानिस्तान में 18 तालिबान आतंकवादी मारे गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गर्वनर के हवाले से बताया कि मुठभेड़ उस वक्त हुआ जब तालिबानी आतंकवादियों ने शनिवार को इलाके के दश्ती आर्ची जिला मुख्यालय पर रॉकेट और मोर्टारों से हमला किया।
एक अफगान पुलिस अधिकारी मोहम्मद उमर ने बताया, "इस मुठभेड़ में 18 आतंकवादी मारे गए हैं जबकि 10 घायल हुए हैं। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications