इजरायली हमले में 3 आतंकवादी ढेर
गाजा, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलीस्तीन के गाजा शहर में शुक्रवार को इजरायली सेना के हवाई हमले में तीन आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इजरायली सेना के मिसाइल हमले में आतंकवादियों का एक वाहन नष्ट हो गया। हमले में तीन नागरिक घायल हो गए।
हमले में मारे गए आतंकवादी सराया अल-कुद्स संगठन के सदस्य थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications