मोबाइल फोन प्रमाणित करेगा आपकी पहचान : नीलेकणी

विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रमुख नंदन नीलेकणी ने शनिवार को वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) के स्थापना दिवस पर व्याख्यान देते हुए कहा, " हमारी परियोजना लोगों को कार्ड नहीं वल्कि विशिष्ट पहचान नंबर (यूआईडी) देगी। मोबाइल फोन के इस्तेमाल से व्यक्ति की प्रामाणिकता का पता लगाया जाएगा।"

नीलेकणी ने कहा, "एक बार नंबर जारी होने के बाद हम ऑनलाइन प्रामाणिकता का सहारा लेंगे। आप राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत नौकरी मांगते हैं। प्रशासन आपका नंबर मोबाइल के माध्यम से संबद्ध अधिकारी के पास भेजेंगे। जहां से 'हां' या 'न' का संदेश आ जाएगा।"

इंफोसिस के पूर्व प्रबंध निदेशक ने कहा कि इससे आपकी पहचान प्रमाणित हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैंकों, मोबाइल सेवा प्रदाताओं, एलपीजी गैस काउंटर और बहुत से संगठन यूआईडी का इस्तेमाल अपने ग्राहक की पहचान प्रमाणित करने में कर सकते हैं। मोबाइल नेटवर्क बढ़ने से प्रशासन के लिए लोगों की पहचान प्रमाणित करने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+