फिर मिलेंगे कोरियाई युद्ध में बिछड़े परिवार
समाचार एजेंसी योनहेप के मुताबिक 96 दक्षिण कोरियाई 'डीमिलिटराइज्ड जोन' से होते हुए उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थित माउंट कुमगेंग रिसोर्ट में अपने परिवार से मिलने के लिए पहुंचेंगे। इनमें से ज्यादातर की उम्र 90 वर्ष के आसपास है। अंतिम पुनर्मिलन कार्यक्रम अक्टूबर 2007 में हुआ था।
पिछले महीने हुई वार्ता में रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति की मध्यस्थता के बाद इस पुनर्मिलन कार्यक्रम का निर्णय लिया गया था। अगले सप्ताह करीब 100 परिवारों का पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
पिछले साल दक्षिण कोरिया में ली म्युंग-बेक के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने पुनर्मिलन कार्यक्रमों को रोक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications