शेयर बाजार से मेरा संपर्क टूट गया है : मनमोहन सिंह

पिट्सबर्ग, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को शेयर बाजार के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देने में काफी सतर्कता बरती। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार से उनका संपर्क फिलहाल टूट गया है।

यद्यपि, वर्ष 1990 में जब वह वित्त मंत्री थे तब उन्होंने ऐसे ही किसी सवाल पर कहा था कि किसी प्रमुख इक्वि टी बाजार के सूचकांक के उठने या गिरने को लेकर वह अपनी नींद हराम नहीं करते। इस बयान के लिए उस समय उनकी काफी आलोचना हुई थी।

बहरहाल, जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मनमोहन सिंह ने कहा, "शेयर बाजारों में इस समय क्या कुछ घट रहा है, उसके बारे में मुझे फिलहाल कुछ भी पता नहीं है।"

लेकिन उनके भीतर मौजूद एक अर्थशास्त्री ने उन्हें रोक नहीं सका और उन्होंने तत्काल कहा, "निश्चितरूप से हाल के महीनों में शेयर बाजारों में आत्मविश्वास के लौटने से लाभ हुआ है और भारत की ओर पूंजी का प्रवाह फिर से शुरू हुआ है।" सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मूल तत्वों को भी एक भूमिका निभानी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+