विरोधरत पायलटों से बातचीत कर रहा है एयर इंडिया प्रबंधन
एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट ने कहा, "दोपहर बाद बातचीत शुरू हुई। हमें एक सकारात्मक समझौते की उम्मीद है।"
ज्ञात हो कि आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकारी स्वामित्व वाली इस विमानन कंपनी के 400 पायलटों ने शुक्रवार को धमकी दी थी कि यदि उत्पादकता संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) में 50 प्रतिशत कटौती का निर्णय रद्द नहीं किया गया तो वे चिकित्सा अवकास पर चले जाएंगे।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा है कि कुछ पायलटों के काम पर नहीं आने के कारण शनिवार को कम से कम तीन उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लेकिन विमानन कंपनी ने दावा किया है कि उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा है, "कुछ पायलटों ने (ज्यादातर दिल्ली में) बीमारी की छुट्टी की सूचना दी है, फिर भी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें अपने सामान्य समय के अनुसार संचालित हो रही हैं। एयर इंडिया का कोई कार्यकारी पायलट बीमारी की छुट्टी पर नहीं गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications