ईरान का नया यूरेनियम संवर्धन संयंत्र जल्द सक्रिय होगा : रिपोर्ट
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मोहम्मदी-गोलपायेगनी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "खुदा के रहम से यह नया संयंत्र जल्द ही काम करना शुरू कर देगा।"
समाचार एजेंसी फार्स की एक खबर के अनुसार ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि ईरान एक नया परमाणु ईंधन संवर्धन संयंत्र विकसित कर रहा है।
एजेंसी की ओर से सालेही के हवाले से कहा गया था, "ईरान परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल के अपने अकाट्य अधिकार के संरक्षण की दिशा में सफलतापूर्वक एक नया कदम आगे बढ़ गया है। ईरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन के लिए एक अर्ध औद्योगिक संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।"
लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देशों ने दावा किया है कि ईरान गुप्त तरीके से परमाणु हथियार विकसित करना चाहता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद भी चाहता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन की अपनी गतिविधि को स्थगित कर दे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications