पाकिस्तान में आत्मघाती हमलों में 15 मरे (लीड-3)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पेशावर के सदर इलाके में एक व्यावसायिक केंद्र के बाहर कार बम विस्फोट में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। विस्फोट में कम से कम 85 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल गफ्फूर अफरीदी ने कहा कि विस्फोट में लगभग दो दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कई इमारतें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

बम निरोधक दस्ते के अधिकारी शफाकत मलिक ने कहा कि आत्मघाती हमलावर ने कार अस्कारी वाणिज्य बैंक के पास ले जाकर एक हथगोला बाहर फेंका। उसके बाद उसने कार को उड़ा दिया।

बैंक के समीप सेना का एक वाहन विस्फोट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक भी मारा गया।

पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के सूचना मंत्री मियां इफ्तीखार हुसैन ने कहा कि यह हमला क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में किया गया होगा। अभी तक किसी भी संगठन ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले बन्नू शहर स्थित मनदान पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा ट्रक उड़ा दिया। हमले में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ट्रक में लगभग 150 किलोग्राम विस्फोटक था। विस्फोट की वजह से पुलिस स्टेशन के समीप स्थित कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। विस्फोट से सड़क पर तीन मीटर गहरा गड्ढा हो गया।

बन्नू के पुलिस प्रमुख इकबाल मारवत ने कहा, "पांच पुलिसकर्मियों और एक संदिग्ध हमलावर का शव बरामद किया जा चुका है।" विस्फोट में कम से कम 60 लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश पुलिसकर्मी शामिल हैं।

बन्नू उत्तरी वजीरिस्तान का कबायली जिला है। इसे अलकायदा और तालिबान लड़ाकुओं का गढ़ माना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+